एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए, खुशखबरी!

अगर आप भी गूगल एंड्रॉयड OS वाला स्मार्टफोन यूज कर रहे है, तो ये खबर आपके लिए है। आपको बता दे, 29 सितंबर को सेन फ्रांसिस्को में गूगल एक इवैंट करने जा रहा है। 29 सितंबर को हो रहे है इस इवैंट मे कंपनी अपना मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड का नया वर्जन 6.0 मार्शमेलो लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन ‘नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी’ भी लॉन्च करेगी।

6.0 मार्शमेलो एंड्रॉयड OS का ये नया वर्जन कई सारे गैजेट्स मे उपलब्ध होगा। सबसे पहले ये नया वर्जन नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी मे दिया जाएगा, जो की 29 सितंबर को ही लॉन्च किए जाएंगे। 5 अक्टूबर से गूगल इन दोनों स्मार्टफोन के लिए 6.0 मार्शमेलो OS को अपडेट करेगा। माना जा रहा ये एंड्रॉयड OS का सबसे तेज़ और लेटैस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है। अन्य फीचर्स के साथ इसमे जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर्स भी है।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -