बिरयानी को लेकर आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार, 12 लोग हुए घायल
बिरयानी को लेकर आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार, 12 लोग हुए घायल
Share:

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में विवाह के दौरान परोसी जाने वाले बिरयानी को लेकर शुरू हुए झगड़े में 12 लोग जख्मी हो गये। यह घटना जिले के पेरवली मंडल इलाके के अंतर्गत आने वाले अज्जवरम गांव में घटी है। एसआई वी जगदीश्वर राव के मुताबिक, तणुकुपातुरु गांव के रहने वाले दुल्हन के रिश्तेदार पेरुवली मंडल इलाके के दुल्हे के गांव अज्जवरम में विवाह कार्यक्रम में भाल लेने के लिए आए हुए थे।

विवाह कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद सभी लोग प्रीति भोज करने पहुंचे। इसी दौरान खाने में परोसे जाने वाले बिरयानी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान दुल्हन और दुल्हे की ओर के लोग आपस में झगड़ने लगे। इस झगड़े में लाठी, पत्थर, कुर्सियों का जमकर प्रयोग किया गया। झगड़े में दुल्हे और दुल्हन की तरफ के 6-6 लोग जख्मी हो गए। 

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीक के तणुकु सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस इस समय दोनों पक्षों के लोगों से सवाल जवाब कर रही है, और विवाद के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

कांस के चौथे दिन ऐसे मदमस्त अंदाज में नजर आईं हिना खान

उत्पादन में कमी बनी महंगी तुअर दाल का कारण

डॉलर की बढ़ती मांग के कारण पाकिस्तानी रुपये की हालत खस्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -