Video: आंध्र प्रदेश के पुलिसकर्मियों ने वर्दी पहनकर मनाया क्रिसमस, भड़की भाजपा ने खोला मोर्चा
Video: आंध्र प्रदेश के पुलिसकर्मियों ने वर्दी पहनकर मनाया क्रिसमस, भड़की भाजपा ने खोला मोर्चा
Share:

विशाखापत्तनम : 25 दिसंबर को ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार क्रिसमस आने वाला है। इसके लिए दुनियाभर में तैयारियां भी शुरू हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आंध्र प्रदेश पुलिस के कुछ जवान सांता क्लॉज की टोपी पहनकर केक काटते नज़र आ रहे हैं और फिर एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस मना रहे हैं।

इस वीडयो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंध्र प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने तीखे लहजे में कहा कि ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। यदि यही पुलिसकर्मी कोई हिंदू त्योहार मना रहे होते तो धर्मनिरपेक्ष लोग भारत को हिला देते और जमकर हंगामा करने लगते। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और आंध्र प्रदेश के उप प्रभारी सुनील देवधर ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, 'ड्यूटी पर तैनाती के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा क्रिसमस उत्सव मनाया जाना उनकी वर्दी और शपथ का अपमान है। यदि यह एक हिंदू त्यौहार होता, तो सेक्युलरिस्टों ने भारत को हिलाना शुरू कर दिया होता।' उन्होंने आगे लिखा, 'आंध्र प्रदेश के लोग राज्य प्रायोजित ईसाइयत को बढ़ावा देने के कार्यक्रम को देख रहे हैं। सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए।'

 

SBI ने अपने ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट, बताया ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचें

बाजारों के अंशों में हुई बढ़ोतरी

आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज: मोदी सरकार ने MSMEs को दिए 21,000 करोड़, वित्त मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -