महिला से छेड़छाड़ के आरोप में मंत्री का बेटा अरेस्ट
महिला से छेड़छाड़ के आरोप में मंत्री का बेटा अरेस्ट
Share:

हैदराबाद : हैदराबाद में सामाजिक कल्याण मंत्री के बेटे को एक महिला का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में महिला ने गुरुवार को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि मंत्री रावेला किशोर के बेटे सुशील रावेला ने उसका पीछा किया और उसके बदतमीजी की। महिला के अनुसार, हैदराबाद के बंजाला हिल के रास्ते अपने घर जा रही थीं।

हैदराबाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कल केवल सुशील के ड्राइवर अप्पा राव के खिलाफ मामला दर्ज किया। अपने वकीलों के साथ सुशील रावेला आज सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचे। शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को सुशील को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। महिला ने आरोप लगाया है कि सुशील कार चला रहा था और उनका पीछा कर रहा था। सुशील ने उसे कार के अंदर खींचने की कोशिश की।

महिला ने सुशील को हाथ पर बने टैटू के आधार पर पहचाना। सुशील और ड्राइवर दोनों नशे की हालत में थे। सुशील पर निर्भया एक्ट (IPC 354 D) के तहत महिला का पीछा करने का केस रजिस्टर किया गया है। वहीँ दूसरी और सुशील ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर दावा किया है कि उन्होंने रोड पर एक कुत्ते के पिल्ले को बचाने के लिए कार रोकी थी, लेकिन महिला उन्हें बुरा भला कहने लगी।

उस महिला ने हालात का गलत फायदा उठाया और भीड़ को गुमराह किया, जिसके बाद भीड़ ने गुस्से में में मुझसे मारपीट की। इस मामले में मंत्री रावेला किशोर का कहना है- हम मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। हमारा परिवार कानून और संविधान का काफी सम्मान करता है। पुलिस की जांच से ही पता चलेगा कि कोई अपराध हुआ है कि नहीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -