कर्मचारियों के लिए डबल धमाका! सैलरी में 23.29% का इजाफा, रिटायरमेंट उम्र बढ़कर हुई 62
कर्मचारियों के लिए डबल धमाका! सैलरी में 23.29% का इजाफा, रिटायरमेंट उम्र बढ़कर हुई 62
Share:

सरकारी कर्मचारियों के लिए डबल खुशखबरी है। जी दरअसल सरकार ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र और सैलरी दोनों में बढ़ोतरी किया है। आप सभी को बता दें कि सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike) में 23.29% की बढ़ोतरी की है वहीं, रिटायरमेंट ऐज (Retirement Age) को भी 60 साल से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया गया है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को डबल तोहफा दिया है। यहाँ कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike) में 23.29% की बढ़ोतरी की है। इसी के साथ ही, कर्मचारियों की रियाटरमेंट ऐज (Retirement Age) भी 60 साल से बढ़कर 62 वर्ष हो गई है। नई सैलरी जनवरी 2022 से मिलने लगा है।

आप सभी को बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने (Y S Jagan Mohan Reddy) एम्प्लॉई एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में प्रतिनिधियों से बात कर यह फैसला लिया। जी दरअसल मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब प्रदेश के कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन का फायदा मिलेगा। इस बैठक में कर्मचारियों के साथ दूसरे मुद्दों पर भी समाधान निकालने के लिए इस साल की 30 जून तक का समय दिया गया। इसी के साथ मिली जानकारी के तहत यह बदलाव एक जुलाई 2018 से प्रभावी होगा, जबकि इससे जुड़े मॉनिटरी लाभों का भुगतान एक अप्रैल 2020 से किया जाएगा। वहीं, बढ़े हुए वेतन के साथ नई सैलरी एक जनवरी 2022 से मिलेगी।

इसका मतलब है कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने वाली है। जी हाँ और सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार, इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना 10,247 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। आपको बता दें कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने एंप्लॉई एसोसिएशनों से कहा कि बकाया महंगाई भत्ते (DA) का भुगतान जनवरी के वेतन के साथ किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रोविडेंट फंड, इंश्योरेंस, लीव इनकैशमेंट और दूसरे लंबित भुगतानों को अप्रैल तक पूरी तरह से मंजूरी दे दी जाएगी। इसका मतलब है इस बैठक में सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी से संबंधित कई समस्याओं का समाधान निकाला।

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी सौगात, खाते में आएँगे 2 लाख रुपये

युवाओं को 4-4 हज़ार रुपए दे रही मोदी सरकार, इस लिंक पर करना होगा क्लिक!

कंपनी का खास ऑफर: मात्र 1 रुपए में घर लाये यह शानदार स्कूटी, आज है आखिरी दिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -