5 उपमुख्यमंत्रियों वाला राज्य बनेगा आंध्र प्रदेश, अब तक किसी राज्य में नहीं हुआ ऐसा
5 उपमुख्यमंत्रियों वाला राज्य बनेगा आंध्र प्रदेश, अब तक किसी राज्य में नहीं हुआ ऐसा
Share:

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने फैसला लिया है कि वे सूबे में एक नहीं बल्कि पांच डिप्टी सीएम नियुक्त करेंगे। अभी तक देश के किसी भी प्रदेश में ऐसा पहले कभी नहीं किया गया। रेड्डी के कैबिनेट में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से एक-एक उप मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी विधायकों की बैठक के बाद यह घोषणा की है। 

सीएम रेड्डी के कैंप ऑफिस में सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक ली गई। बैठक को संबोधित करते हुए जगन रेड्डी ने कहा कि वह नए मंत्रियों को लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नियुक्त करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 25 सदस्यीय कैबिनेट का शपथग्रहण शनिवार को होगा। रेड्डी के इस निर्णय के बाद पार्टी के विधायक एम एम शैक ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा है कि जगन भारत में अब तक के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री साबित होंगे। 

रेड्डी ने कहा कि वे ढाई साल बाद मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे। उन्होंने विधायकों से लोगों की परेशानियों को लेकर सावधानी से काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा है कि लोगों की नज़रें सरकार के प्रदर्शन पर हैं और उन्हें लोगों को वाईएसआरसीपी की सरकार और पूर्व की सरकार के बीच अंतर दिखाना है। आपको बता दें कि प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएसआरसीपी ने विधानसभा चुनाव में 175 में से 151 सीटें जीती हैं। वहीं चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पार्टी को केवल 23 सीटें हाथ लगीं। 

ममता के नाम पहुँच रहे 'जय श्री राम' के ढेरों पैगाम, डाक विभाग हुआ हैरान-परेशान

धोनी के ग्लव्स पर पाक मंत्री का विवादित ट्वीट, यूज़र्स ने जमकर की खिंचाई

वित्तीय संकट से जूझ रहा संयुक्त राष्ट्र, उचित समाधान की आवश्यकता - भारत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -