आंध्र में भगवान राम की 400 साल पुरानी मूर्ति तोड़ी, धड़ से अलग मिला प्रतिमा का सिर
आंध्र में भगवान राम की 400 साल पुरानी मूर्ति तोड़ी, धड़ से अलग मिला प्रतिमा का सिर
Share:

विशाखापत्तनम: एक ओर आंध प्रदेश की जगन मोहन सरकार पर मुस्लिमों और ईसाइयों के तुष्टिकरण के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य में लगातार हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। ताजा घटना में राज्य के विजयनगरम जिले के नेल्लीमरला मंडल में एक पहाड़ी पर स्थित मंदिर में अज्ञात उपद्रवियों ने भगवान राम की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह प्रतिमा रामतीर्थम गाँव के पास पहाड़ी की चोटी पर स्थित बोडिकोंडा कोदंडाराम मंदिर में स्थापित थी। कथित तौर पर उपद्रवी ताला तोड़ मंदिर के गर्भगृह में घुसे और स्वामी कोदंडारामुडु की प्रतिमा का सिर काटकर अलग कर दिया। बताया जाता है कि यह प्रतिमा 400 वर्ष प्राचीन थी। इसके साथ ही मंदिर में माता सीता और लक्ष्मण की भी प्रतिमाएं विराजमान हैं। मुख्य मंदिर पहाड़ी की तलहटी में है। जिस मंदिर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई वह पहाड़ी की चोटी पर है। एक ही पुजारी दोनों मंदिरों में नियमित अनुष्ठान करते हैं। यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब पुजारी मंगलवार (दिसंबर 29, 2020) सुबह नियमित अनुष्ठान करने के लिए मंदिर पहुँचे। 

मंगलवार की सुबह, पुजारियों को रामतीर्थम में बोडिकोंडा पहाड़ी पर प्राचीन सीता लक्ष्मण कोदंडाराम मंदिर के दरवाजे खुले मिले और गर्भगृह में भगवान राम की प्रतिमा का सिर धड़ से अलग दिखा। मंदिर के कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बुधवार को क्षतिग्रस्त किए गए हिस्से को पास के तालाब में विसर्जित कर दिया गया।

मुंबई सबसे महंगा, अहमदाबाद सबसे किफायती आवास बाजार: रिपोर्ट

सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, अल्ट्राटेक टॉप गेनर

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 29 दिसंबर तक करीब 4.54 करोड़ आईटीआर किए गए दाखिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -