चाइना में अब भी मिल रही है आयुष्मान और तब्बू को 'अंधाधुन' सफलता
चाइना में अब भी मिल रही है आयुष्मान और तब्बू को 'अंधाधुन' सफलता
Share:

चाइना में मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना और तब्बू की फ़िल्म अंधाधुन ने रिलीज़ के तीसरे वीकेंड पर कमाल कर दिया है। फ़िल्म ने 300 करोड़ का अहम पड़ाव पार करते हुए सलमान ख़ान की बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ दिया है। बता दें आयुष्मान अब तक कई ब्लॉकबास्टर फिल्म दें चुके है. 

मोदी बायोपिक : SC के हाथों में EC की रिपोर्ट, इस दिन होगी अगली सुनवाई

अब तक ऐसा रहा कलेक्शन 

सूत्रों के अनुसार, अंधाधुन ने तीसरे रविवार को 2.93 मिलियन डॉलर का कारोबार किया और इसके साथ ही 19 दिनों में चीनी बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म का कलेक्शन 43.45 मिलियन डॉलर यानि ₹303.36 करोड़ हो गया है। अंधाधुन अब चीन में सबसे अधिक कारोबार करने वाली तीसरी भारतीय फ़िल्म बन गयी है। अंधाधुन ने सलमान की बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ा है, जिसने 295 करोड़ का कलेक्शन चीन में किया था। तीसरे वीकेंड में अंधाधुन ने शुक्रवार को 1.61 मिलियन डॉलर और शनिवार को 3.45 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था।  

साध्वी प्रज्ञा ने संजय दत्त को कहा- देशद्रोही, बहन प्रिया ने किया था जोरदार प्रहार

वीकेंड पर भी कायम है दबदबा 

इसी के साथ अंधाधुन चीन में 3 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ के साथ ही अपना दम दिखाना शुरू कर दिया था। फ़िल्म ने पहले शुक्रवार तक 44.70 करोड़ का कारोबार कर लिया, जबकि पहले एक्सटेंडेड वीकेंड में 95.38 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वीकेंड के बाद पहले वर्किंग वीक में भी फ़िल्म के लिए रुझान बना रहा और सोमवार को इसका कलेक्शन 106.09 करोड़ पर पहुंच गया। 

आलिया के ज़िद करने पर ही राजामौली ने की RRR में एंट्री, जानें पूरी बात

SOTY 2 : स्पेशल सॉन्ग में स्पेशल धमाल, आलिया-टाइगर के डांस का हर किसी को इन्तजार

रिलीज हुआ 'दे दे प्यार दे' का दूसरा गाना, जमकर इश्क लड़ाते नजर आए अजय-रकुल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -