कनाडा से भारत आई माँ अन्नपूर्णा की प्राचीन प्रतिमा, 100 साल पहले हुई थी चोरी
कनाडा से भारत आई माँ अन्नपूर्णा की प्राचीन प्रतिमा, 100 साल पहले हुई थी चोरी
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की एक पहल पर अब लगभग 100 वर्षों के बाद एक बार फिर से भक्तों को माँ अन्नपूर्णा देवी के दर्शन करने को मिलेगा। लगभग 100 वर्षों पूर्व तस्करी करके कनाडा ले जाई गई माँ की मूर्ति को भारत वापस लाया गया है। जिसे अब प्रतिमा के वास्तविक स्थान वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

माँ अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा विगत 15 अक्टूबर को देश वापस लाई गई थी। गत वर्ष नवंबर में ही पीएम मोदी ने माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा को देश में वापस लाए जाने का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के दौरान कहा था कि यह चोरी कर ली गई थी और 1913 के आसपास देश से बाहर भेज दी गई। इस मामले में मंगलवार (2 अक्टूबर 2021) को केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया था कि कनाडा के ओटावा से आई माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को मिली है और इसे वाराणसी ले जाया जाएगा।

संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, 1976 के बाद से 55 प्रतिमाओं को भारत लौटाया गया था, उनमें से तक़रीबन 75 फीसद 2014-2021 के दौरान प्राप्त की गई थीं। इसमें से 2014 के बाद 42 प्रतिमाओं को वापस देश में लाया गया था। मंत्रालय ने कहा है कि माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा को पहले 11 नवंबर को अलीगढ़ ले जाया जाएगा, फिर कन्नौज और 14 नवंबर को ये अयोध्या पहुँचेगी। इसके बाद 15 नवंबर को अपने अंतिम गंतव्य वाराणसी पहुँचेगी, जहाँ इसे धार्मिक अनुष्ठानों के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

दीवाली से पहले दिल्ली पुलिस को मिली ये बड़ी कामयाबी

गुब्बारा फुला रहा था 6 वर्षीय बच्चा, हो गई मौत

MP: प्रेमी की ऐसी दीवानी हुई प्रेमिका कि कर्ज से उबारने के लिए दे डाले 80 लाख के गहने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -