जेल में बंद विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ
जेल में बंद विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ
Share:

मोकामा : बेउर जेल में बंद मोकामा से विधायक निर्वाचित हुए अनंत सिंह ने विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। दरअसल बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सदन की कार्रवाई के प्रारंभ में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे मोकामा से 3 री बार विधायक चुने गए हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव के पूर्व वे जदयू के सदस्य थे लेकिन इस बार उन्होंने निर्दलीयरूप से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। अनंत सिंह कई मामलों के आरोपी है। अनंत सिंह फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं जिसके कारण उन्होंने विधायक पद की शपथ नहीं ली थी।

शपथ दिलवाए जाने के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबलियों और उनकी पत्नियों का बड़ा जोर चला। कुछ बाहुबली निर्वाचित होकर विधानसभा में पहुंचे। ऐसे में कुछ तो जेडीयू के ही थे तो कुछ अन्य दलों के। बाहुबली नेता अनंत सिंह का भी बड़ा जोर है। मोकामा में उनके पक्ष में मतदान करने वाले मतदाता बड़े हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -