आज थमेगा गणेशोत्सव का शोर, बप्पा की बिदाई
आज थमेगा गणेशोत्सव का शोर, बप्पा की बिदाई
Share:

मुंबई : यहां दस दिनों से जारी गणेशोत्सव का शोर आज गुरूवार को थम जायेगा। अनंत चर्तुदशी के अवसर पर मुंबई समेत देश के अन्य हिस्सों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। बप्पा को बिदाई देने का सिलसिला गुरूवार की सुबह से ही शुरू हो गया है। इधर मुंबई में गणेशोत्सव की धूम अधिक ही रहती है। दस दिनों तक गणेशोत्सव का समापन आज हो जायेगा।

लोगों के घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को तो विसर्जित किया ही जा रहा है वहीं पांडालों में बैठाये गई गणेश प्रतिमाओं को भी गाजे बाजे के साथ प्रवाहित कर दिया जायेगा। गणेश विसज्रन चल समारोह के लिये प्रशासन ने माकूल प्रबंध किये है। आज सुबह लाल बाग के राजा की बिदाई के साथ ही अन्य पांडालों से भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है।

विसर्जन के लिये करीब सौ स्थानों को सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा पुलिस बल भी तैनात है तथा करीब चालीस हजार जवानों के हाथों में सुरक्षा के बंदोबस्त सौंपे गये है। समुद्र परिसर में कोस्ट गार्ड के जवानों की भी तैनाती कर दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -