भय्यू महाराज से मिलने इंदौर पहुंची आनंदीबेन
भय्यू महाराज से मिलने इंदौर पहुंची आनंदीबेन
Share:

इंदौर : गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल इंदौर पहुंच गई। उन्होंने राष्ट्रसंत श्री भय्यू महाराज से भेंट की। उन्होंने स्वास्थ्य लाभ ले रहे भय्यू महाराज का हालचाल जाना। उल्लेखनीय है कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को गुजरात से हटाकर एक अन्य राज्य का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारे में चल रही है।

दरअसल राष्ट्रसंत भय्यू महाराज आरएसएस नेताओं के बेहद करीब माने जाते हैं। मगर आनंदीबने पटेल की भय्यू महाराज से भेंट के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों में पुणे से इंदौर लौटते समय भय्यू महाराज पर हमला हो गया था। जिसके बाद चर्चित हस्तियां उनसे मिलने पहुंची। दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कुछ दिन पूर्व उज्जैन के निनोरा में आयोजित किए गए विचार महाकुंभ में पहुंचे थे। इसी दौरान इंदौर पहुंचकर वे भय्यू महाराज से मिले थे।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में आनंदीबेन पटेल को हटाए जाने की अटकलें भी लग रही हैं। माना जा रहा है कि नितिन पटेल, को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि सीएम के लिए नामों की काफी लंबी कतारें भी हैं। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि पटेल आरक्ष आंदोलन के दौरान हिंसा भड़कना सीएमआनंदीबेन क लिए कुछ मुश्किलभरा हो गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -