रूठों को मनाने में जुटी कांग्रेस, उम्मीदवारों की दूसरी सूची में हो सकता है बदलाव
रूठों को मनाने में जुटी कांग्रेस, उम्मीदवारों की दूसरी सूची में हो सकता है बदलाव
Share:

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस में जंग जारी है। प्रथम सूची में स्थान नहीं प्राप्त हो पाने से खफा नेताओं को मनाने की वजह से कांग्रेस की दूसरी सूची के जारी होने में अब देरी होगी। मनाने के दौर में दूसरी सूची में कई नामों में परिवर्तन भी होने की पूरी संभावना बन गई है। इसकी वजह है कि चुनाव के चलते आलाकमान भी पार्टी में टूट जैसी स्थिति नहीं चाहती है।

वही पंजाब में चुनाव 6 दिन आगे बढ़ने से कांग्रेस को नाराज नेताओं को मनाने में बहुत लाभ होगा। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी नाराज भाई को मनाने में लग गए हैं। राणा गुरजीत को भी मनाने की कवायद आरम्भ हो गई है। नाराज नेताओं को मनाने के लिए सीएम समेत डिप्टी सीएम तथा गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा तथा नवजोत सिंह सिद्धू भी लगे हुए हैं। इसके अच्छे नतीजे भी आने आरम्भ हो गए हैं। 

वही अमृतसर के सीनियर नेता व कांग्रेस ग्रामीण के प्रधान भगवंतपाल सिंह सच्चर हाल ही में बीजेपी में सम्मिलित हुए थे, मगर डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, कैबिनेट मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया तथा तृप्त रजिंदर बाजवा की कोशिश से वह वापस कांग्रेस में सम्मिलित हो गए हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की कोशिशों से फिरोजपुर देहाती के आप उम्मीदवार अमनदीप सिंह आशु बांगड़ को भी कांग्रेस में सम्मिलित कर लिया गया है तथा पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 

एंट्रिक्स-देवास डील पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला, कांग्रेस पर क्यों लगे फर्जीवाड़े के आरोप ?

कब्रिस्तान और मदरसों की बॉउंड्री बनवाएगी राजस्थान सरकार, CM गहलोत ने किए कई बड़े ऐलान

'लड़की हैं तो क्या, टिकट दे दें ..', लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान पर बोलीं कांग्रेस नेता शहला अहरारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -