बुजुर्ग का सरेआम सिर कूचकर हुआ क़त्ल, इलाके में मचा हाहाकार
बुजुर्ग का सरेआम सिर कूचकर हुआ क़त्ल, इलाके में मचा हाहाकार
Share:

गढ़वा: झारखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ गढ़वा जिला अंतर्गत मझिगांव में बुजुर्ग का क़त्ल कर दिया गया। मझिगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत मोरबे पंचायत के चिरकुटही गांव टोला में अज्ञात बदमाशों ने 55 वर्षीय अशोक पाल को सिर कुचलकर मार डाला। मृतक देर रात नए मकान के निर्माण के लिए बालू गिरवाने की बात कहकर घर से निकला था। प्रातः घरवालों को खबर प्राप्त हुई कि पास ही अशोक का शव पड़ा है। अशोक के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया गया है। शरीर के अन्य भागों में भी चोट के गहरे निशान हैं। हत्या की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है  है। 

वही मृतक की पत्नी ने गांव के ही 2 व्यक्तियों के साथ आपसी रंजिश की बात पुलिस से कही है। परिजनों ने अशोक के क़त्ल की खबर पुलिस को दी। खबर प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो और ASI चंद्रशेखर आजाद पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा सदर चिकित्सालय भिजवा दिया तथा छानबीन में जुट गए। 

थाना प्रभारी ने कहा कि सिर और शरीर में चोट के निशान से ऐसा लगता है कि क़त्ल से पहले मृतक की बेरहमी से पिटाई की गई होगी। बाद में साक्ष्य मिटाने की नीयत से चेहरा कुचल दिया गया। थाना प्रभारी कमलेश महतो ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के पश्चात् ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। मृतक अशोक पाल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 2 वर्ष पूर्व उनका गांव के ही रामचंद्र पाल, वासुदेव पाल और बिगन पाल के साथ मार्ग को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी मामले की तलाशी में जुटी है। 

BBC ने कम टैक्स भरने की बात कबूली, 40 करोड़ जमा करने को तैयार ! आयकर के सर्वे को बताया गया था 'मीडिया पर हमला'

नहीं थम रहा लव जिहाद, अब सेल्स गर्ल से दोस्ती कर किया रेप

कांग्रेस छोड़कर अपना अलग प्लेन उड़ाएंगे पायलट ? 'प्रगतिशील कांग्रेस' के नाम से नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -