असमय विरोध विद्रोहियों को अल्प समय में नायक बनने का हथियार सा लगने लगा है !
असमय विरोध विद्रोहियों को अल्प समय में नायक बनने का हथियार सा लगने लगा है !
Share:

आज जब देश को आर्थिक विकास और रोजगारोन्मुख योजनाओं के क्रियान्वयन की सख्त आवश्यकता है। तब स्वघोषित और काले धन से पोषित कुछ तथाकथित विद्रोही लोग ऐसे मुद्दे जो जनता से कोई सरोकार नहीं रखते कुछ मुट्ठीभर लोगों को साथ लेकर नायक कहलवाना पसंद करते हैं। उस समय उनमें अहम, जातिगत, कुठित विचारधाराओं का समावेश होता है। जिससे उस समय व्यक्ति के व्यवहार और कार्यप्रणाली विध्वंसक हो जाता है और फिर अच्छे बुरे का फर्क करने में वे अक्षम हो जाते हैं।

उस समय इन सब परिस्थितियों को जनता के समक्ष ले जाने के बहाने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्राॅनिक मीडिया उस व्रिदेाही व्यक्ति को ऐसे प्रस्तुत करते हैं जिसके कारण उसकी आकांक्षाऐं और दुर्भावनाऐं प्रबल होकर रातों-रात स्टार का दर्जा प्राप्त हो जाता है। विद्रोही को किसी भी तरह के समाधान से कोई सरोकार नहीं होता है वह समाधान तलाशने की दिशा में प्रयास करता है, तो फिर मीडिया में निरंतर बने रहने की बात रहती है।

मृगमरीचिका में अभिशप्त आज की जीवनशैली ही कुछ ऐसी है जिससे हर इंसान ईमानदारी से पूरा करने में असमर्थ महसूस करता है और कम समय में पूरा करने की जिद आपको किसी भी हद तक जाने में लालायित होकर वह गर्व महसूस करता है। मगर समय की आपाधापी में देश के प्रति कुछ कर्तव्य बोध का अहसास भी नगण्य हो जाता है। जब देश में ऐसी कई विषम, परिस्थितियां मौजूद हों तो मन में नकारात्मकता हावी होकर सकारात्मक दृष्टिकोण को दूषित करने लगता है,

तब ऐसी परिस्थितियों सामान्य जीवन शैली के विपरित होकर देश और स्वयं के प्रगति में बाधक होते हैं। ऐसे में जिन्हें हम बुद्धिजीवियों से परिभाषित करते हैं वो अपने पूर्वाग्रह और सहूलियत के हिसाब से उन समस्याओं का विश्लेषण करते हैं। कुछ समय उपरान्त जब व्यक्ति की असलियत उजागर होना प्रारंभ हो जाती है तो हम अपने को ठगा हुआ महसूस करते हैं।

                                                                                                                 जेएस उदय भास्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -