अस्पताल से भागी 72 वर्षीय महिला कोरोना मरीज,  तलाश में जुटी पुलिस
अस्पताल से भागी 72 वर्षीय महिला कोरोना मरीज, तलाश में जुटी पुलिस
Share:

पटना: बिहार में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों की बीच मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। एक ओर जहां डॉक्टर कोरोना वायरस माहामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अस्पतालों से संदिग्ध मरीज भागकर उनकी दिक्कतें बढ़ा रहा हैं। ताजा मामला राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पटना के पीएमसीएच (PMCH) से प्रकाश में आया है, जहां से एक महिला कोरोना संदिग्ध फरार हो गई।

पीएमसीएच से फरार हुई महिला की आयु 72 वर्ष बताई जा रही है। महिला को अस्पताल में बीते तीन दिनों से जनरल वार्ड में रखा गया था। उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। महिला को सर्दी, खांसी की समस्या थी। अस्पताल के मुताबिक डॉक्टर संदेह के आधार पर महिला का नमूना लेना चाह रहे थे, लेकिन वह सैंपल देने और आइसोलेशन वार्ड में एडमिट करने से पहले ही अस्पताल से फरार हो गई।

PMCH प्रशासन ने इस मामले की स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक, सिवान की रहने वाली इस महिला के बारे में पता करने के लिए अस्पताल की पुलिस ने सिवान पुलिस से संपर्क किया है। इसके बाद महिला की खोजबीन की जा रही है। बिहार में कोरोना के मरीजों की तादाद 64 है। कोरोना वायरस का सबसे अधिक कहर सिवान जिले में देखा जा रहा है। सिवान में एक ही परिवार के दो दर्जन लोग इस जानलेवा बीमारी से ग्रसित हैं। 

इस परेशान से जूझ रहा केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण

रोज कमाने वालों की मिट सकती है भूख, ऐसे पैसा जमा कर रही छत्तीसगढ़ सरकार

लोगों में छाई खुशी की लहर, लॉकडाउन में इस विमान ने भरी मेलबर्न की उड़ान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -