भोजपुरी सॉन्ग 'इंटरनेशनल बिहारी' के साथ फिर धूम मचाएंगे एमी कांग
भोजपुरी सॉन्ग 'इंटरनेशनल बिहारी' के साथ फिर धूम मचाएंगे एमी कांग
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने रैपर एमी कांग एक बार फिर से चर्चाओं में है, और कारण है उनकी आने वाली म्यूजिक वीडियो 'इंटरनेशनल बिहारी' जो आने से पूर्व ही सुर्ख़ियों छा गई है। 'लव चांस', 'बाबा जी की बूटी', 'भोजपुरी हिपहॉप', 'जय जय बिहार' जैसे जबरदस्त सांग देकर एमी कांग ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एमी भोजपुरी जगत में एक स्टार रैपर एवं गायक के तौर पर जाने जाते हैं, विशेष तौर पर युवा दर्शक वर्ग में उनकी पकड़ तारीफ-ए-काबिल हैं।

एमी ने बताया कि उनकी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'इंटरनेशनल बिहारी' बेहद शीघ्र ही रिलीज होने जा रही है जिसमें कुल 10 सांग हैं। इसके गीतकार एवं संगीतकार संतोष पुरी है इस एल्बम में भोजपुरी की फीमेल सिंगर प्रियंका सिंह की भी आवाज का जलवा नजर आएगा। साथ ही जाने-माने गीतकार एवं संगीतकार संतोष पुरी इस एल्बम से गायकी क्षेत्र में शानदार एंट्री करने जा रहे हैं।

एमी की मानें तो संतोष पुरी के साथ-साथ स्टार सिंगर प्रियंका सिंह के साथ सांग सोने पर सुहागा जैसा है। निश्चित तौर पर यह तिकड़ी इस बार पूरे भारत समेत विश्व स्तर पर तहलका मचाएगी। इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर राकेश यादव हैं जो मूल रूप से बॉलीवुड से हैं। एमी ने कहा कि आज मैं जो भी हूं यह ऑडियंस का प्यार एवं आशीर्वाद है आज भोजपुरी जगत के साथ-साथ बॉलीवुड के फिल्म मेकर भी मेरे ऊपर भरोसा कर रहे हैं, यह मेरे लिए काफी बड़ी बात है।

अंतरा सिंह के साथ खेसारी लाल ने लगाए जमकर ठुमके, देंखे ये जबरदस्त गाना

जानिए फिल्म इंडस्ट्रीस से लेकर पोलिटिकल करियर तक का केसा था नरेश का सफर

जिम में वर्कआउट करती नज़र आई रकुल प्रीत सिंह, वायरल हुआ वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -