पहली बारिश में ही बदतर हुए मुंबई के हालात, अमृता फडणवीस ने शायरी लिखकर कसा तंज
पहली बारिश में ही बदतर हुए मुंबई के हालात, अमृता फडणवीस ने शायरी लिखकर कसा तंज
Share:

मुंबई: मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई डूब गई है। मुंबई के हालात पहली बारिश में ही बदतर हो चले हैं। यहाँ बीएमसी ने दावा किया था कि नाले की सफाई के बाद मुंबई नहीं डूबेगी लेकिन अब बीएमसी का यही दावा खोखला साबित हो चुका है। इन सभी के बीच भाजपा और मनसे ने शिवसेना के प्रभाव वाली बीएमसी को अपने निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। मुंबई की पहली बारिश में जो लोग सुबह किसी तरह घर से बाहर निकले थे, शाम को जब वह घर लौटने के लिए निकले तो उन्हें कई घंटों तक बसें नहीं मिली। केवल यही नहीं बल्कि वडाला में लोग करीब छह घंटे ट्रैफिक में फंसे रहे।

पहली बारिश में ही जगह-जगह पानी भर गया है जिससे गाड़ियां आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। अब ऐसे में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर एक शायरी लिखी है। इस शायरी में उन्होंने शिवसेना पर तंज कसा है। जी दरअसल मुंबई महानगरपालिका पर शिवसेना का कब्जा है। ऐसे में अमृता फडणवीस ने लिखा, ''जो मुंह तक उड़ रही थी, अब लिपटी है पांव में, बारिश क्या हुई मिट्टी की फ़ितरत बदल गई…''

अब इस बीच भाजपा नेताओं ने मुंबई की स्थिति देखते हुए कहना शुरू कर दिया है कि ''मुंबई में जगह-जगह जिस तरह से पानी भरा है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि मुंबई में नालेसफाई के नाम पर हाथसफाई हुई है।'' मुंबई की पहली बारिश होने के बाद शाम साढ़े पांच बजे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर हिंदमाता इलाके में सड़कों पर निकले और इस दौरान उन्होंने कहा, ''कोई योजना नहीं है, कोई इच्छा शक्ति नहीं है। हर साल की बात है, फिर वही हालात है।'' वहीँ दूसरी तरफ आज फिर से मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

MP: पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरी दुल्हनों का गैंग, 4 लड़कियों समेत 6 लोग गिरफ्तार

मजदूरों को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, 23।2 लाख श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर दिए पैसे

पंजाब CM के आवास के बाहर शिअद का धरना, स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -