अमरोहा लोकसभा सीट: जहाँ पर 24 वर्षों बाद खिला था कमल
अमरोहा लोकसभा सीट: जहाँ पर 24 वर्षों बाद खिला था कमल
Share:

लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट पर इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सांसद है। वर्ष 2014 में यहां से भाजपा के कुंवर सिंह तंवर ने समाजवादी पार्टी (सपा) की हुमेरा अख्तर को 1,58,214 वोटों  के भारी अंतर से हराया था। यहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तीसरे नंबर पर और रालोद चौथे नंबर पर रही थी। अमरोहा बीते दिनों NIA की छापेमारी के कारण चर्चाओं में भी रहा था। 

1952 से लेकर 1971 तक इस लोकसभा सीट पर शुरुआती तीन बार लगातार कांग्रेस और फिर निरंतर दो बार CPI ने जीत हासिल की थी। 1977, 1980 में जनता पार्टी, 1984 में कांग्रेस और 1989 में एक बार फिर जनता दल ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। 1991, 1998 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान सांसद निर्वाचित हुए थे। इस लोकसभा सीट की विधानसभा सीटों में अपनी पकड़ रखने वाली सपा सिर्फ 1996 में यहां से लोकसभा चुनाव जीत दर्ज की थी। 

1999 में बसपा के राशिद अल्वी ने चुनाव में जीत दर्ज की है, 2004 में ये सीट निर्दलीय और 2009 में रालोद के पाले में गई किन्तु वर्ष 2014 में ये सीट भाजपा के खाते चली गई। अमरोहा के मौजूदा सांसद कंवर सिंह तंवर की पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान लोकसभा में उनकी मौजूदगी 90 फीसद रही है। इस दौरान इन्होंने 23 बहसों में भाग लिया और 342 सवाल किए हैं। अब इस बार के चुनाव में ये देखना दिलचस्प होगा कि यहाँ कौनसी पार्टी अपना झंडा गाड़ती है।

खबरें और भी:-

 

शरद पवार बोले- 14 बार लड़ चुका हूँ चुनाव, अब बस...

रमज़ान और चुनाव के विवाद पर EC का बड़ा बयान, कहा पूरे महीने नहीं रोका जा सकता मतदान

मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा - अब क्यों अलाप रहे राष्ट्रवाद का राग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -