अब इस मशहूर एक्ट्रेस को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, जल्द बनने वाली हैं माँ!
अब इस मशहूर एक्ट्रेस को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, जल्द बनने वाली हैं माँ!
Share:

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में इन दिनों कई अभिनेत्रियां अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासे कर रहीं हैं। आप जानते ही होंगे बीते दिनों से अब तक कई एक्ट्रेसेस ने यह बताया है कि वह गर्भवती है। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर अनीता हसनंदानी तक का नाम शामिल है। अब इसी बीच एक और एक्ट्रेस ने बड़ी खुशखबरी दी है। जी दरअसल विवाह फिल्म में नजर आई और शाहिद कपूर की हीरोइन के नाम से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस अमृता राव भी माँ बनने वाली हैं।

इस समय अमृता राव प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। वैसे यह अमृता का पहला बच्चा होगा। बीते दिनों ही एक्ट्रेस को उनके पति आरजे अनमोल के साथ खार स्थित एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। उस दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था और उसी के बाद से यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि वह माँ बनने वाली हैं। वैसे अब तक बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है।

दोनों के प्यार के बारे में बात करें तो दोनों ने 7 साल की लंबी डेटिंग के बाद साल 2016 में शादी कर ली। वैसे खबरें यह भी हैं कि अमृता लॉकडाउन से पहले प्रेग्नेंट हुई थीं और वह काफी खुश हैं। उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में केवल उनके घरवालों और करीबियों को पता है। काम के बारे में बात करें तो अमृता ने साल 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद वह 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' में नजर आईं और सुपरहिट हो गईं। वहीं शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। अब वह बहुत कम फिल्मों में दिखती हैं।

अमित शाह को पत्र लिखकर CM अशोक गहलोत ने की यह मांग

रेडिएशन से बचाएगा गाय का गोबर, 'राष्ट्रीय कामधेनु आयोग' के चेयरमैन का दावा

सुशांत के लिए फैंस 14 अक्टूबर को ऑनलाइन चलाएंगे 'मन की बात फॉर SSR मुहिम'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -