ऐतिहासिक गांधी चौक पर हुआ अमृत महोत्सव का आयोजन
ऐतिहासिक गांधी चौक पर हुआ अमृत महोत्सव का आयोजन
Share:

बड़वानी/ब्यूरो। बड़वानी जिले के खेतिया में  स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर शहर के नागरिकों, अधिकारी कर्मचारियों ,समस्त विद्यालय के विद्यार्थियों ,नगर पंचायत परिषद के पार्षदों, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप निकुम की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाई अरविंद बागुल ने शहर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर ध्वजारोहण कर सब को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी शहर का सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर संपन्न हुआ जहां नगर पंचायत अध्यक्ष बागुल ने नगर पंचायत परिषद के विकास संकल्प प्रस्तुत किया।

वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत शुक्ला ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का नागरिकों के नाम संदेश का वाचन किया।सलामी के साथ राष्ट्रगान केबाद गाँधी चौक भारतमाता की जय,वंदेमातरम के नारों से गूंज उठा। आज प्रातः कृषि उपज मंडी समिति के मुख्य प्रांगण में भारसाधक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशुजी जावला, अतिरिक्त तहसील कार्यालय पर अतिरिक्त तहसीलदार हुक़ूमसिंग निंगवाल,नगर पंचायत परिषद के कार्यालय पर पार्षद सुरेश चौहान ,अंबेडकर चौक पर पार्षद अब्दुल गनी ,पुलिस थाना खेतिया पर नगर निरीक्षक सी एस बघेल स्वास्थ्य केंद्र खेतिया पर डॉक्टर नेहा आर्य सहित विभिन्न विद्यालयों में संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया खेतिया शहर में विद्यालयों के छात्र रैली के द्वारा शहर के मुख्य गांधी चौक में एकत्रित हुए जहां सार्वजनिक ध्वजारोहण कर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। 

इस दौरान खेतिया से लगे महारास्ट्र के खेड़, कोचरा विद्यालय के विद्यार्थी भी यहां उपस्थित रहे बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न संक्षिप्त कार्यक्रम में नगर पंचायत परिषद खेतिया द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ निर्धन छात्रों को गणवेश भी वितरित किए गए ।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रात्रि में नगर पंचायत खेतिया के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर अतिरिक्त तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल के नेतृत्व नगर पंचायत खेतिया द्वारा एक मशाल रैली आयोजित की गई जिसमें शहर के नागरिकों ने उत्साह से हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आज शहर में सभी जगह उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है वहीं संपूर्ण  शहर में कार्यालय व घरों पर तिरंगे लहराते दिखाई दे रहें थे। 

शहर में आयोजित की गई तिरंगा यात्रा

सावधान! हाथों और पैरों में दिखते हैं दिल की बीमारी के ये संकेत

शादी के 6 साल बाद बिपाशा-करण के घर आएगा नन्हा मेहमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -