बड़े युद्ध के लिए तैयार रहे अमेरिका - यूएस जनरल
बड़े युद्ध के लिए तैयार रहे अमेरिका - यूएस जनरल
Share:

न्यूजर्सी। अमेरिका की सेना के अधिकारियों ने अपने सैनिकों को किसी बड़े युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। इस मामले में यूएस जनरल राॅबर्ट नेल्लर ने नाॅर्वेगियन होमगार्ड बेस के सैनिकों को कहा कि, भविष्य में रूस और प्रशांत महासागर क्षेत्र में युद्ध हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, नाॅर्वेगियन होमगार्ड बेस के प्रवक्ता ने इस मामले में कहा कि, फिलहाल केवल इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है और इस हेतु किसी भी तरह की एडवाइजरी जारी नहीं की गई। सेना द्वारा कहा गया कि, वे किसी भी स्थिति के लिए तैयार जरूर रहें।

अमेरिका की सेना ने यूएस योरपियन कमांड के आॅपरेशन में सहायता करने की तैयारियां प्रारंभ कर दीं। गौरतलब है कि, उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के कारण संभावित युद्ध को, भांपते हुए भावी स्थितियों के लिए, तैयार रहने की बात कही है। दूसरी ओर, चीन ने युद्ध के हालातों को लेकर कहा कि, यदि अमेरिका पर हमला होता है या फिर कोरियाई प्राय़द्वीप में राजनीतिक परिवर्तन करने का प्रयास किया जाता है तो फिर, चीन ऐसा नहीं होने देगा।

चीन ऐसी स्थितियों को रोकेगा। उल्लेखनीय है कि, यूएन में उत्तर कोरिया को प्रतिबंधित कर दिया गया है और उसे तेल की आपूर्ति नहीं किए, जाने समेत कई सामग्रियों के निर्यात के मामले में प्रतिबंधित किया गया है। यूएन में प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि, उत्तर कोरिया ने अपने मिसाईल परीक्षण कार्यक्रमों को नहीं रोका और ऐसे में उसने युद्ध की परिस्थितयों को निर्मित किया। जिसके कारण उसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

यूएन बाल कोष की कार्यकारी निदेशक नियुक्त हुईं हेनरिटा

यूएन में बैन का नाॅर्थ कोरिया ने किया विरोध

विधेयक पारित होने से अमेरिकी डाॅलर में आई गिरावट

हाफिज़ सईद की सुरक्षा करता है लश्कर का आतंकी फोर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -