आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के बेटे को दी अनोखे अंदाज में बधाई
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के बेटे को दी अनोखे अंदाज में बधाई
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अभिनेता दिनेश लाल यादव की जोड़ी को फैंस खूब पसंद भी कर रहे है। दोनों ने कई मूवीज में साथ कार्य किया हैं। वहीं कुछ लोगों का ये कहना है कि आम्रपाली और दिनेश एक दूसरे को डेट भी कर रहे है। हालांकि इन दोनों ने ही कई बार ये कहा है  कि वे सिर्फ दोस्त हैं। बीते दिन दिनेश लाल यानी निरहुआ के बेटे आदित्य यादव का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्हें कई लोगों ने विश किया है। निरहुआ की खास दोस्त आम्रपाली दुबे ने खास अंदाज में आदित्य को बर्थडे की ढेर सारी बधाइयां दी है। 

आम्रपाली ने खास आदित्य को किया बर्थडे विश: आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक फोटो साझा की है, जिसमें वो, आदित्य और निरहुआ नजर आए थे। अभिनेत्री ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'आदित्य यादव जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपको हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार।' आम्रपाली का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। फैंस इस फोटो पर जमकर प्यार बरसाने लगे है। वहीं इस पोस्ट पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकरों ने कमेंट करते हुए आदित्य को हैप्पी जन्मदिन कह रहे हैं।

 

इंटरनेट फ्रेंडली हैं आम्रपाली दुबे: आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। अभिनेत्री हमेशा अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज साझा कर रही है, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। बता दें कि आम्रपाली ने कई मूवीज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। फैंस उन्हें इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री मानते हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारें में बात की जाए तो आम्रपाली ने अबतक शादी नहीं की है। 35 वर्ष की आम्रपाली अभी तक सिंगल है। हाल ही में उनकी और निरहुआ की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल होने लगी है। इस तस्वीर में जहां आम्रपाली दुल्हन के लिबास में थी वहीं दिनेश भी दूल्हे के लुक में दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर को देखने के बाद कई लोगों को ये लगा कि दोनों ने विवाह कर लिया है।

डांस कर रही थी अक्षरा...तभी का गया शख्स और करने लगा ऐसी हरकत तो भड़क उठी एक्ट्रेस

कंट्री माफिया में रवि का लुक देख दीवाने हुए फैंस

जल्द ही तीसरी बार पिता बनने जा रहे रिंकिया के पापा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -