आम्रपाली और रानी चटर्जी को पीछे छोड़ आगे निकली भोजपुरी की ये मशहूर एक्ट्रेस, जानिए कैसे?
आम्रपाली और रानी चटर्जी को पीछे छोड़ आगे निकली भोजपुरी की ये मशहूर एक्ट्रेस, जानिए कैसे?
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री प्राची सिंह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं तथा अपनी तस्वीरें एवं वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना वीडियो साझा किया है जिसमें वह फिल्म लगान के सांग राधा कैसे ना जले पर डांस कर रही हैं। वीडियो में प्राची के एक्सप्रेशन बहुत जबरदस्त लग रहे हैं। प्राची ने क्रीम कलर का लहंगा पहना है जिसमें वह बहुत सुन्दर नजर आ रही हैं। वीडियो साझा करते हुए प्राची ने लिखा, राधा कैसे ना जले। इसमें प्राची को देखकर आप उनसे अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prachi Singh (@asliprachisingh)

वही प्राची ने इससे पूर्व छम्मक छल्लो सांग पर अपना वीडियो साझा किया था जिसमें पिंक साड़ी पहने वह अपनी हॉट अदाओं से प्रशंसकों का दिल लूट रही थीं। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया है। वैसे प्राची सोशल मीडिया पर अधिकांश अपनी हॉट तथा बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं। कुछ दिनों पूर्व प्राची का सांग तेनु किन्ना प्यार करना रिलीज हुआ था जिसमें उनके साथ किशन राय थे। इस सांग को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी।

प्राची शीघ्र ही फिल्म ‘मेरे प्यार से मिला दे’ में किशन राय के अपोजिट दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन चंदन सिंह कर रहे हैं। मूवी में अनूप अरोड़ा, लोटा तिवारी, जैसे सितारें भी दिखाई देने वाले हैं। इसके अतिरिक्त प्राची के पास फिल्म ‘पांच मेहरिया’ भी है जो की एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें प्राची के साथ प्रियंका पंडित, निशा दुबे, कनक पांडे, संचिता बनर्जी तथा किशन राय होंगे।

खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल, मिलें लाखों व्यूज

‘गुंडी’ में दिखा सपना चौधरी का अनोखा अवतार, टीजर रिलीज होते ही मचा भारी धमाल

अल्लू अर्जुन ने की विजय सेतुपति की इस जबरदस्त फिल्म की तारीफ, पोस्ट शेयर कर कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -