VIDEO : निरहुआ-आम्रपाली ने इस तरह मनाया क्रिसमस, भोजपुरिया अंदाज में गाया गाना
VIDEO : निरहुआ-आम्रपाली ने इस तरह मनाया क्रिसमस, भोजपुरिया अंदाज में गाया गाना
Share:

2018 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. इसकी विदाई में अब महज 6 दिन बाकी है और कल ही दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया है. लोगों के साथ साथ स्टार्स अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मिलकर क्रिसमस लंच और पार्टी एन्जॉय करते हुए नजर आए. बॉलीवुड जहां क्रिसमस पार्टी में डूबा रहा, वहीं भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार्स आम्रपाली दुबे और निरहुआ उर्फ़ दिनेश लाल यादव ने भी इस दौरान खूब मस्ती की. 

बता दें कि कल आम्रपाली दुबे और निरहुआ दिनेश लाल यादव ने क्रिसमस के मौके पर शूटिंग की. वहीं शूटिंग में बिजी होने के बाद भी दोनों अपने फैन्स को क्रिसमस की बधाई देना नहीं भूले. दोनों ने एक वीडियो शेयर कर खास अंदाज में बधाई दी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगलों में शूटिंग कर रहे निरहुआ अपने फैन्स के लिए भोजपुरी में गाना गाते हुए क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

ख़ास बात यह है कि वीडियो में निरहुआ का गाना सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. आखिर उन्होंने सैंटा क्लॉज को सांता बाबा जो कह दिया है, वहीं खिड़की पर मोजे लटाकर भी उनके गाने में शामिल है. इस दौरान निरहुआ का मजेदार गाना सुनते ही पास में बैठी आम्रपाली दुबे भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई. इस दौरान उनके साथ वीडियो में अन्य कई मेंबर भी नजर आए. आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन जोड़ी मणी जाती है. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Merry Christmas everyone part 1

A post shared by Aamrapali  (@aamrapali1101) on

निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने फिर किया कमाल, मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड

मुम्बई में हुआ भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन इन्हे मिले ये अवार्ड

पहली बार एक साथ नजर आएंगे ये दोनों भोजपुरी स्टार

अवॉर्ड शो में इस ड्रेस में पहुंची आम्रपाली, देखते ही उड़ गए सबके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -