यमुना नदी में बढ़ा अमोनिया स्तर, कई इलाकों में पानी की बढ़ी किल्लत
यमुना नदी में बढ़ा अमोनिया स्तर, कई इलाकों में पानी की बढ़ी किल्लत
Share:

यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण गुरूवार शाम से राजधानी दिल्ली के कई क्षत्रों में पानी की किल्लत हो गई है। शुक्रवार सुबह पानी आया भी तो  बहुत कम, जिसके चलते लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। वहीं, जिन इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित है, वहीं के लोगों से दिल्ली जल बोर्ड ने मांग की है कि वे पानी को पीने या खाना बनाने के काम में उपयोग नहीं करें। जलबोर्ड का कहना है कि पानी में अमोनिया की मात्रा है, जिससे शरीर को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से शोधन संयंत्र और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र में कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से पानी की सप्लाई बाधित रहने वाली है। परेशानी से बचने के लिए लोगों को पानी स्टोर करके रखना पड़ेगा और जरूरत के हिसाब से ही खर्च किया जाना चाहिए, जिससे कोई परेशानी न हो।

जंहा इस बात का पता चला है कि है कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी की किल्लत अभी कुछ और दिन झेलनी पड़ेगी। यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने से दिल्ली के कई वॉटर प्लांट्स को बंद करना पड़ गया है। जिससे दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। चंद्रावल और वजीराबाद प्लांट बंद होने से सवा 200 एमजीडी पानी की कमी हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों से प्रदूषित पानी छोड़ने से यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ी है।

यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जल आपूर्ति बाधित है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वार्षिक मरम्मत कार्य के लिए ऊपरी गंगा नहर इस वक़्त बंद है और यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ चुका है। इस वजह से भागीरथी जल शोधन संयंत्र और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं किया जा रहा है।

भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक थे डॉ होमी जहांगीर भाभा, प्लेन क्रैश में हुआ था निधन

इस शरद पूर्णिमा ताज महल का दीदार नहीं कर सकेंगे सैलानी, ये है वजह

घर में चल रही अवैध फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, कांग्रेस नेता समेत दो की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -