मथुरा की आइसक्रीम फैक्टरी में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, कई घायल
मथुरा की आइसक्रीम फैक्टरी में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, कई घायल
Share:

मथुरा : शहर के फरह क्षेत्र स्थित एक आइसक्रीम फैक्टरी में शनिवार की सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से करीब 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।  फरह के गांव नगला चंद्रभान के पास आइसक्रीम फैक्टरी है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह फैक्टरी में गैस पाइप टूट गया। इससे अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। 

जम्मू कश्मीर: सोपोर मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

बिगड़ने लगी ग्रामीणों की हालत 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरे-धीरे अमोनिया गैस गांव नगला चंद्रभान में फैल गई। अमोनिया गैस फैलने से गांव के लोगों को दम घुटने लगा और सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक साथ कई लोगों की हालत बिगड़ गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस और फैक्टरी कर्मचारियों को सूचना दी। 

लोकसभा चुनाव: न्याय योजना को लेकर फंसी कांग्रेस, इलाहबाद हाई कोर्ट ने माँगा जवाब

घायलों को किया अस्पताल में भर्ती 

जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव होने की सूचना पाकर इलाका पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर बीमार लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां अब सभी हालत ठीक बताई जा रही है। उधर, फायर ब्रिगेड और फैक्टरी के कर्मचारी फैक्टरी के पाइप से गैस का रिसाव रोकने में जुट गए। काफी देर बाद गैस पाइप ठीक किया जा सका। वहीं गैस रिसाव होने की घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। 

दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई पूर्वा एक्सप्रेस, कई घायल

पालतू कुत्ते ने दुधमुंही बच्ची को नोच-नोचकर मौत के घाट उतारा

ओडिशा में जंगली हाथीयों ने मचाया उत्पात, कई लोगों को कुचला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -