अमिताभ बच्चन ने शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, देखकर हैरान हुए फैंस
अमिताभ बच्चन ने शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, देखकर हैरान हुए फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अंतरिक्ष के प्रति उत्साही (space enthusiast) हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने आकाश में पांच ग्रहों की परेड का एक दुर्लभ दृश्य साझा किया है। वीडियो में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस सभी एक सीधी रेखा में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने कई इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को चौंका दिया है।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "क्या खूबसूरत नज़ारा है...! 5 ग्रह आज एक साथ हैं...सुंदर और दुर्लभ...उम्मीद है कि आपने भी इसे देखा होगा।" अमिताभ बच्चन ने 45 सेकंड के वीडियो में चाँद का एक खूबसूरत नजारा भी दिखाया है। उनके इस वीडियो पर कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट किया है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कमेंट में लिखा, "वाह।" 'हसीना पारकर' के एक्टर सिद्धांत कपूर ने लिखा, "आश्चर्यजनक यह इतना सुंदर था, इसे स्टेलारियम इस अद्भुत ऐप द्वारा कैप्चर किया गया। मैंने इसे भी कुछ वक़्त पहले पोस्ट किया था।" एक शख्स ने लिखा, 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर एस्ट्रोनॉमिकल मोमेंट'। एक यूजर ने लिखा, "मैंने भी देखा... बस आपके पास जितना बेहतरीन फोन नहीं है।" इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। इसके साथ ही बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस, मंगल और चंद्रमा की "ग्रहों की परेड" के कई वीडियो यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए।

इंटरनेट पर छाई कंगना रनौत की ये तस्वीरें

सुहाना खान को किस करते नजर आए अगस्त्य नंदा, वायरल हुआ VIDEO

जब प्रियंका चोपड़ा को चांटा मारने सेट पर पहुंच गई थीं ट्विंकल खन्ना? जानिए पूरा किस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -