पुनीत राजकुमार के निधन से दुखी हुए अमिताभ बच्चन, बोले- आज दो करीबी प्रियजनों का निधन से...
पुनीत राजकुमार के निधन से दुखी हुए अमिताभ बच्चन, बोले- आज दो करीबी प्रियजनों का निधन से...
Share:

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को हार्ट अटैक आने निधन हो गया था। पुनीत के देहांत की खबर से दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से लेकर बॉलीवुड तक इंडस्ट्री में मातम छा गया है। स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके दुख जता रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पुनीत को श्रद्धांजलि दी है।

वही अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके बताया है कि पुनीत के अचानक चले जाने से वह सदमे में हैं। आपको बता दें पुनीत 46 वर्ष के थे तथा दिवंगत एक्टर राजकुमार के बेटे थे। उन्होंने ‘अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’ तथा ‘मौर्य’ जैसी मूवीज से अपनी विशेष पहचान बनाई है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट में बताया कि अपने दो करीबियों- पुनीत एवं एक पारिवारिक मित्र के देहांत से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने लिखा, "आज दो नजदीकी प्रियजनों का देहांत हुआ। दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। एक की खबर तो बेहद ही हैरान कर देने वाली है।’’

उन्होंने लिखा, "कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज सुपरस्टार राजकुमार के छोटे बेटे और अपने आपमें एक सितारे पुनीत राजकुमार का आज देहांत हो गया। वह सिर्फ 46 वर्ष के थे तथा इससे हम सभी बहुत सदमे में हैं। राजकुमार का परिवार हमेशा से बहुत नजदीकी रहा है। मेरी तरफ से प्रार्थनाएं एवं संवेदनाएं।" बच्चन ने ब्लॉग में बताया कि जिस अन्य करीबी की मौत हुई है वह एक पारिवारिक मित्र की मां थीं।

जैकलीन संग रोमाटिंक डांस कर रहे थे अक्षय कुमार, तभी हुआ कुछ ऐसा कि देखकर लोग हुए लोटपोट

क्या अक्षय कुमार के कारण नहीं हो पा रही है कैटरीना-विक्की की शादी? जानिए पूरा मामला

बालीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने 1090 के शुभंकर का अनावरण किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -