अमिताभ ने दिया ट्रोलर्स को जवाब, कहा - 'चैरिटी करने में विश्वास रखता हूँ बताने में नही'
अमिताभ ने दिया ट्रोलर्स को जवाब, कहा - 'चैरिटी करने में विश्वास रखता हूँ बताने में नही'
Share:

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने ना जाने कितने ही घरों को उजाड़ दिया है। अब भी कई लोग हैं जो मौत के करीब हैं लेकिन अपनी जंग लड़ रहे हैं। इस बीच कई सेलेब्स हैं जो मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। इस लिस्ट में सोनू सूद, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन चुपचाप लोगों की मदद कर रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें कई बार ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। अब हाल ही में खुद को ट्रोल करने वालों की बिग बी ने जमकर क्लास लगाई है।

अमिताभ ने उन ट्रोलर्स को बताया है कि वह इस बीमारी से लड़ने के लिए लोगों की किस तरह से मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि, ''वह चैरिटी करने में विश्वास रखते हैं ना कि इसके बारे में बात करने में।'' अमिताभ ने लिखा है- 'हां मैं चैरिटी करता हूं लेकिन इसके बारे में बात नहीं करना चाहिए। यह शर्मिंदा करने वाला होता है। बीते कई सालों में मेरे परिवार ने जितनी भी चैरिटी की है उसे बताया नहीं है ना ही सोशल मीडिया पर इसके बारे में बताया है। सिर्फ इसे पाने वाले को इस बारे में पता होता है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि अभिषेक और श्वेता पुलवामा अटैक में शहीद हुए सैनिकों के परिवार की मदद करते हैं।

आगे अमिताभ ने बताया कि कोरोना महामारी में बीते साल उन्होंने लगभग हर महीने 4 लाख लोगों को हर महीने खाना खिलाया था। आज भी वह रोजाना शहर में 5000 लोगों के लंच और डिनर का इंतजाम कर रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि फ्रंटलाइन वर्कर्स, पुलिस, हॉस्पिटल में मौजूद हजारों लोगों के लिए मास्क और पीपीई किट डोनेट कर रहे हैं। इसी के साथ अमिताभ ने यह भी बताया कि कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो देने वाले 2 बच्चों को उन्होंने गोद लिया है। उन्हें हैदराबाद के अनाथालय में रखा गया था और उनकी 10वीं तक की पढ़ाई का खर्चा बिग बी ने अपने जिम्मे लिया है। वहीँ अगर वह पढ़ाई में अच्छे निकलते हैं तो अपर एजुकेशन का खर्चा भी अमिताभ उठाएंगे।

ऑक्सीजन आपूर्ति के कारण तिरुपति के अस्पताल में हुई 11 मरीजों मौत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में 43 मंत्रियों ने ली शपथ

विलन का किरदार निभाकर फिल्म इंडस्ट्रीज में अपनी छाप छोड़ गए सदाशिव अमरापुरकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -