सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने उड़ाया विराट-अनुष्का का मजाक, जानिए क्या है मामला
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने उड़ाया विराट-अनुष्का का मजाक, जानिए क्या है मामला
Share:

बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं तथा उनका अंदाज भी ऐसा देखने को मिलता है कि कई बार फैन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते। अब अमिताभ ने फिर अपने इसी स्टाइल से प्रशंसकों को रूबरू करवा दिया है। उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली एवं उनकी वाईफ अनुष्का शर्मा का मजाक बनाया है। उन्होंने एक जोक के माध्यम से सभी को हंसा दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

सोशल मीडिया पर अमिताभ ने अपनी होली की एक तस्वीर साझा की है। रंग-बिरंगे कपड़ों में बैठे मेगास्टार ने जबरदस्त कैप्शन लिख दिया है। वे बोलते हैं- रंग अभी उतरा नहीं और त्योहार के चुटकुले बंद नहीं हुए। विराट और अनुष्का का सम्मान करते हुए एक जोक...ENGLISH: Anushka has a huge apartment ! HINDI: अनुष्का के पास विराट खोली है। वही अब पहले यहां पर ये बता दें कि अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा वर्ड प्ले खेला है जो मराठी बोलने वाले कई व्यक्तियों के साथ सीधा कनेक्ट कर गया है। 

दरअसल, मराठी भाषा में खोली का अर्थ घर होता है। ऐसे में अमिताभ का ये मजेदार अंदाज प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। उनका ये अंदाज सभी को हंसने पर विवश कर रहा है। वैसे अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर अभी तक विराट एवं अनुष्का की ओर से रिएक्ट नहीं किया गया है। ऐसे में उनके रिप्लाई की प्रतीक्षा तो सभी को रहने वाला है। वे इसे केवल एक मजाक की भांति लेते हैं या फिर इस पर आपत्ति व्यक्त करते हैं, ये देखना इंट्रेस्टिंग रहने वाला है। वैसे इससे पहले भी अमिताभ बच्चन की ओर से ऐसे पोस्ट साझा किए गए हैं। 

कैंसर से जूझ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर की तबियत में हुआ सुधार

भारत के पहले गे जनरेशन गे कपल हुए एक- दूसरे से अलग

रणबीर कपूर की वजह से एक अच्छी माँ बनी अनुष्का शर्मा, जानिए इसके पीछे की अहम् वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -