पार्टी और राज्य सरकारों में तालमेल के लिए होगी बैठक
पार्टी और राज्य सरकारों में तालमेल के लिए होगी बैठक
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसदों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों से पार्टी संगठन से अच्छा तालमेल बनाने के लिए कहा जाएगा। इस बैठक में राज्यसभा सांसद भी शामिल होंगे। इन सांसदों से कहा जाएगा कि वे पार्टी का जनाधार बनाने के लिए लगें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सब मुख्यमंत्रियों की बैठक का दूसरा भाग है। दरअसल कोर ग्रुप का निर्माण करने के पीछे उद्देश्य सामूहिक निर्णय व सामूहिक नेतृत्व करने का है।

पार्टी संगठन  इस बात की जरूरत महसूस की जा रही है कि राज्यों में जहां पर भाजपा सरकार है वहां की सरकारों और भाजपा संगठन में अच्छा को रिलेशन होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में 4 नेताओं की समिति का निर्माण भी किया गया है। इसका कार्य पार्टी की नीतियों व सरकार के कार्यक्रमों में तेजी से क्रियान्वयन हेतु सुझाव दिया जाना है।

इस तरह की समिति में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे महासचिव अरूण सिंह व सह संगठन महासचिव सौदान सिंह भी शामिल हैं। इस दौरान यह कहा गया है कि बैठक में केवल राज्य सभा सांसद ही शामिल रहेंगे इसमें लोकसभा के सांसदों को शामिल नहीं किया जाएगा। राज्यसभा सांसदों को राज्य सरकारों और पार्टी के बीच अच्छा तालमेल बनाने के लिए कहा जाना है। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आदित्यनाथ : पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा

संसद में 'शत्रु' रहे खामोश, पप्पू-अश्विनी ने पूछे सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -