फिर होगी अमित शाह की ताजपोशी
फिर होगी अमित शाह की ताजपोशी
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कवायदें प्रारंभ हो गई हैं। दरअसल वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह का यह कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में पार्टी के लिए नए अध्यक्ष का चयन किया जा रहा है। हालांकि यह बात साफ हो चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर अमित शाह ही दोबारा काबिज होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी अध्यक्ष पद के लिए अमित शाह की नियुक्ति को लेकर स्वीकृति दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह फिर से अध्यक्ष बनेंगे पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के कारण कैबिनेट में बदलाव ठहरे हुए हैं। संगठन के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में परिवर्तन हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसके कारण अमित शाह को ही अध्यक्ष बनाया जाएगा।

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल और पंजाब के चुनाव प्रभारियों को लेकर नियुक्ति भी कर दी है। उल्लेखनीय है कि अमित शाह का चुनावी गठजोड़ बेहद अच्छा माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि अमित शाह की प्लानिंग में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती रही है। ऐसे में फिर से उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -