ओडिशा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अमित शाह, ‘राष्ट्रध्वज’ को लेकर दिया ये संदेश
ओडिशा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अमित शाह, ‘राष्ट्रध्वज’ को लेकर दिया ये संदेश
Share:

भुवनेश्वर: भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की तरफ से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद देशवासियों से अपील की है कि वे 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराए। सरकार के इस अभियान का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और राष्ट्रध्वज के प्रति उनक अंदर जागरुकता बढ़ाना है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ओडिशा में ‘तिरंगा यात्रा‘ में शामिल हुए।

कटक में आयोजित की गई इस ‘तिरंगा यात्रा’ में गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि तिरंगे का डिजाइन पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था, जबकि महात्मा गांधी ने वेंकैया द्वारा डिजाइन किए गए तिरंगे को वर्ष 1921 में विजयवाड़ा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सेशन में स्वीकृति प्रदान की थी। गृह मंत्री अमित शाह ने इससे पहले, लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया था। शाह ने कहा था कि इस अभियान के तहत पूरे देश में करीब 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराए जाएंगे।

बता दें कि, नागरिकों को 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुल 9087 डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज सस्ते में मिल रहे हैं। इंडिया पोस्ट के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि एक अगस्त से अब तक पश्चिम बंगाल में डाकघरों से लगभग 90,000 तिरंगों की बिक्री हुई है।

पात्रा चॉल घोटाले में 'संजय राउत' की मुश्किलें बढ़ीं, 22 अगस्त तक हिरासत में भेजे गए

सिर्फ CM बने रहना चाहते हैं नितीश, उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं - चिराग पासवान

अब भी ICU में हैं आज़म खान, जानिए उनकी सेहत को लेकर क्या बोले डॉक्टर्स ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -