आज योगी के राज्य में होंगे शाह, फूकेंगे यूपी चुनाव का बिगुल
आज योगी के राज्य में होंगे शाह, फूकेंगे यूपी चुनाव का बिगुल
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को यूपी दौरे पर जा रहे हैं। सुबह से शाम के बीच ही वह प्रदेश भाजपा के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान अमित शाह न सिर्फ पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, बल्कि मुख्यालय पर होने वाली बैठकों में मिशन-2022 के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को टिप्स भी देंगे। 

 

अमित शाह सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को भाजपा के चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। शाह के द्वारा दिए जाने वाले दिशा निर्देशों के अनुसार, प्रदेश भाजपा इकाई मिशन 2022 के अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री शाह शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे चौधरी चरण हवाई अड्डे पहुंचेंगें। वहां से अमित शाह सीधे डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचेगे। जहां पर पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज़ करेंगे। साथ ही शाह अवध क्षे़त्र के शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारियों को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को बेहद अहम माना जा रहा है।  

अमित शाह पार्टी के LED प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्री उपस्थित रहेगें।

वाहन के आसपास जमा हुए मदुरै में शशिकला के समर्थक, जानिए क्यों...?

'कश्मीर-बंगाल पर क्या फेविकोल पी लिया था..', राहुल गांधी के ट्वीट पर नेटीजन्स ने जमकर घेरा

आज गया जाएंगी ममता बनर्जी, TMC कार्यकर्ताओं से करेंगी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -