दोबारा BJP अध्यक्ष बने अमित शाह, BJP मुख्यालय पर जश्न का माहौल
दोबारा BJP अध्यक्ष बने अमित शाह, BJP मुख्यालय पर जश्न का माहौल
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान एक बार फिर से अमित शाह ने संभाल ली है। यह दूसरा मौका है जब वो अध्यक्ष बने है। शाह ने पार्टी कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ एंट्री ली और नामांकन दाखिल किया। शाह का नाम सबसे पहले मोदी ने ही प्रस्तावित किया था। उनके अलावा इस कड़ी में राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गड़करी, जे पी नड्डा और बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों ने भी शाह का ही नाम प्रस्तावित किया।

पार्टी से नाराजगी जता चुके लाल कृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व शांता कुमार शाह के नाम का प्रस्ताव देने के लिए नहीं पहुंचे। कहा जा रहा है कि ये तीनों नेता प्रस्तावक नही बनना चाह रहे थे। शाह के नामांकन के लिए 35 सांसदों को प्रस्तावक बनना था। बीजेपी कार्यालय के बाहर शाह के समर्थक एकजुट होकर जश्न मना रहे है। शाह का कार्यकाल शनिवार को पूरा हो गया और नया कार्यकाल तीन साल के लिए शुरु होगा।

शाह का फिर से चुना जाना औपचारिकता भर है। शाह को मोदी के बेहद करीब माना जाता है। उन्हें 2014 में उस समय अध्यक्ष बनाया गया था, जब राजनाथ सिंह को गृह मंत्री बनाया गया था। लोकसभा चुनाव में शाह ने अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन उन्हीं की अगुवाई में बीजेपी दिल्ली और बिहार का चुनाव हार भी गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -