भाजपा ने तेज किए ध्रुवीकरण के प्रयास
भाजपा ने तेज किए ध्रुवीकरण के प्रयास
Share:

इलाहाबाद : उत्तरप्रदेश में चुनावों के कारण भारतीय जनता पार्टी ने धु्वीकरण के प्रयास तेज़ कर दिए। पार्टी उत्तरप्रदेश के चुनावों को लेकर सक्रिय हो गई है। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकारिणी की बैठक में कैराना से हिंदूओं के पलायन का मसला सामने रखकर समाजवादी पार्टी की सरकार पर निशाना साध दिया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में उद्बोधन में अमित शाह ने आगामी वर्ष में होने वाले उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव का उल्लेख किया।

इलाहाबाद में प्रारंभ हुई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्षीय भाषण में अमित शाह ने आने वाले वर्ष में होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए इसे चुनौतियों का वर्ष कहा। उत्तरप्रदेश के मथुरा से लेकर कैराना की घटनाओं का उल्लेख भी उन्होंने किया। कैराना में हिंसा के चलते पलायन हो रहा है। यह बेहद चिंता की बात है। समाजवादी सरकार स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पा रही है।

अमित शाह ने कहा कि इस वर्ष दो निर्णायक घटनाऐं हुईं। मोदी सरकार को दो वर्ष पूर्ण हो गए। भाजपा का प्रदर्शन इस दौरान बड़ा अच्छा रहा। भाजपा ने असम में सरकार बना ली। मोदी की सरकार निर्णायक सरकार है। देश ने इतने समय की परेशानी के बाद आर्थिक प्रगति की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -