धारा 370 पर बोले अमित शाह, कहा- हमेशा एक देश-एक संविधान की बात करती आई है भाजपा
धारा 370 पर बोले अमित शाह, कहा- हमेशा एक देश-एक संविधान की बात करती आई है भाजपा
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज पूर्व सरकारी अधिकारियों के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम 'संकल्प' में धारा 370 हटाने के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने शुरुआत से धारा 370 को समाप्त करने के लिए कई अभियान चलाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कश्मीरियों पर गोली नहीं चलेगी। धारा 370 के फैसले को राजनीतिक बताने वाले आरोपों पर भी शाह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जबसे अस्तित्व में आई है, तब से वह एक देश, एक संविधान की बात करती आई है।

शाह ने धारा 370 पर भाजपा के स्टैंड को साफ करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा इसके लिए काफी समय तक संघर्ष किया गया। उन्होंने कहा कि, 'हम केवल बोलते नहीं है, हमने इसके खिलाफ कई बार आंदोलन किए। जब तक धारा 370 नहीं हटा तब तक 11 अलग-अलग आंदोलन हुए। भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने इसके लिए मास मॉबलाइजेशन किया था। जो लोग हम पर इल्जाम लगाते हैं कि यह राजनीतिक स्टैंड है, उनको मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह हमारा स्टैंड तब से है जब से भाजपा का गठन हुआ।'

अमित शाह ने धारा 370 हटाने के फैसले पर यह भी कहा कि आम आवाम और कश्मीरियों को भी इससे सम्बंधित भ्रांतियों को खत्म करना है। उन्होंने कहा, 'बहुत सारी भ्रांतियां और गलतफहमियां धारा 370 और कश्मीर को लेकर आज भी फैली हुई हैं। उनका स्पष्ट होना आवश्यक है। जितना स्पष्ट कश्मीर की जनता के सामने होना आवश्यक है, उतना ही स्पष्ट भारत की जनता में भी होना जरुरी है।'

सीएम योगी ने अर्थव्यवस्था के लिए मुग़लों और अंग्रेज़ों ठहराया जिम्मेदार, ओवैसी ने साधा निशाना

प्रियंका गाँधी ने ट्विटर पर शेयर किया शक्ति श्लोक, लिखा- दादी ने सिखाया था...

नारदा घोटाला: भाजपा नेता मुकुल रॉय के घर पहुंची CBI की टीम, कर सकती है पूछताछ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -