CM योगी को सफल मुख्यमंत्री बताते हुए लखनऊ में बोले अमित शाह- 'दंगाग्रस्त प्रदेश में अब राम राज'
CM योगी को सफल मुख्यमंत्री बताते हुए लखनऊ में बोले अमित शाह- 'दंगाग्रस्त प्रदेश में अब राम राज'
Share:

लखनऊ: गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में लखनऊ में फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा- 'योगी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। योगी प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं। साल 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से पहले पश्चिमी यूपी से लोग पलायन कर रहे थे। प्रदेश दंगा ग्रस्त था पर चार साल के शासन के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित हो चुका है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'हमने वादा किया था कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम कानून का राज स्थापित करेंगे। प्रदेश की सरकार ने इस दिशा में सफलता प्राप्त की है। पहले का यूपी मुझे ठीक तरह से याद है, महिलाएं असुरक्षित थीं, दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं। प्रदेश में माफियाओं का राज था। आज 2021 में यूपी में खड़ा हूं तो गर्व से कहता हूं कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया।'

वहीँ आगे अमित शाह ने कहा, 'यूपी में जैसे चुनाव आते हैं नेता घर से निकल आते हैं और बयानबाजी करते हैं। ये नेता कोरोना के दौरान मुश्किलों से जूझती जनता की मदद नहीं करते। ये किसानों की मुश्किलों में काम नहीं आते लेकिन चुनाव आते ही बयानबाजी में लग जाते हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि विपक्ष के नेता एक बार फिर से 2022 में करारी हार के लिए मन बना लें। भाजपा यहां फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।'

इस दौरान CM योगी भी शामिल रहे और उन्होंने कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा, 'साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश माना जाता था, माफियाओं का कब्जा था। उत्तर प्रदेश में चार वर्षों के अंदर जो परिवर्तन हुआ है, वो गृहमंत्री की वजह से ही है। उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है। उत्तर प्रदेश पुलिस अब नए सिरे से कार्य करती दिखाई दे रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में पेशेवर माफियाओं और गैंगेस्टरों से 1584 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गयी। आज माफियाओं में डर का माहौल है। आज उत्तर प्रदेश के अंदर महिलाएं सुरक्षित हैं, नागरिक सुरक्षित हैं।'

जारी हुआ हरियाणा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

नाबालिग का हाथ पकड़ प्यार का इजहार करना यौन शोषण नहीं: पोक्सो कोर्ट

बिग बॉस 15 में नजर आएंगी अक्षरा सिंह, मचेगा जबरदस्त धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -