कर्नाटक में येदुरप्पा और गुजरात में विजय रूपानी होंगे CM कैंडिडेट
कर्नाटक में येदुरप्पा और गुजरात में विजय रूपानी होंगे CM कैंडिडेट
Share:

नई दिल्ली। आगामी वर्ष में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियों में लगी है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यख अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस राज्य में चुनाव में सीएम कैंडिडेट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा के नाम की घोषणा की और कहा कि यहां पर तो येदुरप्पा मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने गुजरात में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपानी को ही सीएम कैंडिडेट बनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी 182 सीटों वाली विधानसभा मेें डेढ़ सौ से भी अधिक सीटें अर्जित करेगी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा हिमाचल प्रदेश में भी अपनी तैयारी कर रही है। वहां मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस के खिलाफ प्रचार अभियान की तैयारी की जा रही है।

तो दूसरी ओर गुजरात में भाजपा मोदी शाह के दम पर चुनावी मैदान में होगी। हालांकि गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन व पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के कार्यकाल में हुए हंगामों को लेकर भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यहां पर आम आदमी पार्टी द्वारा एंटी बीजेपी कैंपेन चलाया गया था। मगर अब देखना यह है कि क्या भाजपा, कांग्रेस, आप और अन्य दलों की राजनीतिक कशमश दमदार तरह से होती है और इस चुनाव में जनमत भाजपा की ओर जाता है या नहीं।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -