अमित शाह पहुंचे उत्तरप्रदेश, सपा ने जताया विरोध
अमित शाह पहुंचे उत्तरप्रदेश, सपा ने जताया विरोध
Share:

कानपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कानपुर पहुंचे इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। हालांकि स्वागत समारोह में भाजपा के बीच गुटबाजी होती साफतौर पर दिखाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए जिला कमेटी द्वारा जाजमऊ में समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र और भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतीश महाना और वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यक्रम में मौजूद थे।

इस दौरान जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का काफिला आयोजन स्थल के लिए निकला मार्ग में भाजपा समर्थकों और भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अमित शाह कानपुर में पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान में भाग लेने पहुंचे। मोतीझील में संजय जोशी के समर्थकों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विरोध में नारेबाजी भी की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समारोह के प्रारंभ में वंदेमातरम् का गायन किया गया।

जिसके बाद वे होटल कान्हा गैलेक्सी में भाजपा के महासंपर्क अभियान की समीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल हुए। बाताया जा रहा है कि विरोधियों द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को अमित शाह के दौरे के बाद छोड़ दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -