शाह, मोदी और मांझी ने दी महागठबंधन को बधाई
शाह, मोदी और मांझी ने दी महागठबंधन को बधाई
Share:

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार में जनता के जनादेश का सम्मान करती है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई देती है। शाह ने ट्वीट कर कहा, "मैं नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद को जीत के लिए बधाई देता हूं।" उन्होंने कहा, "हम बिहार के लोगों के जनादेश का सम्मान करते हैं। नई सरकार के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि नई सरकार बिहार को विकास के संदर्भ में बहुत आगे ले जाएगी।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी महागठबंधन की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को बधाई दी है।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, "महागठबंधन की जीत पर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद को बधाई। जनादेश का सम्मान करते हैं।" मांझी ने भी ट्वीट कर लिखा, "महागठबंधन की जीत पर लालू प्रसाद, नीतीश कुमार और कांग्रेस को बधाई।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -