जनता मांग रही है राहुल से तीन पीढ़ियों का हिसाब
जनता मांग रही है राहुल से तीन पीढ़ियों का हिसाब
Share:

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विरोधी बयान दिया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि, मैं तो सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल का हिसाब दे दूॅंगा लेकिन, राहुब बाबा आपसे जनता तीन पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिला और मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनीतिक वार किए। अमित शाह ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और माॅं सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देखा, उनके साथ कार्य किया।

उनका कहना था कि, भाजपा के शुरूआती दौर में लगभग 7 करोड़ गरीबों के पास बैंक खाते नहीं थे, भाजपा ने प्रधानमंत्री जनधन योजना को लेकर कार्य किया। मौजूदा हालात में करीब 29.5 करोड़ परिजन के बैंक अकाउंट खुले हैं। कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन मामले की उपेक्षा की लेकिन, भाजपा सरकार ने एक वर्ष में ही इस पर कार्य किया और इसे लागू कर दिया। इतना ही नहीं उज्जवला योजना के माध्यम से 2.80 करोड़ महिलाओं को एलपीजी के माध्यम से भोजन पकाने की सुविधा उपलब्ध करवाई।

उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में विकास के लिए कार्य किया। सरकार ने लगभग 14 हजार गांवों में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाय किया। केंद्र सरकार की योजना के माध्यम से,7.64 करोड़ गरीब युवाओं को स्वरोजगार के लिए, 10 हजार से 10 लाख तक का लोन दिया गया है। अमित शाह ने कहा कि, वर्ष 2022 तक हर घर में शौचालय होगा।

सरकार स्वच्छता को लेकर विशेष कार्य कर रही है। 4.50 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। इसे तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने पिछड़ा वर्ग को लेकर भी काम किया और इस वर्ग से जुड़े आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए सरकार ने लोकसभा के पटल पर बिल प्रस्तुत किया। कांग्रेस ने इस बिल का समर्थन नहीं किया। मगर केंद्र सरकार इस बिल को पारित जरूर करेगी।

अमित शाह ने की, रघुवरदास सरकार की तारीफ

नरोदा पाटिया दंगा मामले में अमित शाह की गवाही

अमित शाह 3 दिवसीय बंगाल के दौरे पर

17 नवम्बर को, भारतीय मजदूर संघ की दिल्ली में रैली

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -