मंत्रिमंडल गठन से पहले अमित शाह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार
मंत्रिमंडल गठन से पहले अमित शाह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार
Share:

पटना : प्रदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा हुई। 30 मई को प्रधानमंत्री मोदी के साथ साथ जदयू के दो सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसमें राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह और मुंगेर से नवनिर्वाचित सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के नाम की चर्चा जोरों पर है।

ममता पर भड़के कैलाश, शपथ ग्रहण में आना तुम्हारा निर्णय, बुलाना हमारा अधिकार

ऐसा है सीटों का समीकरण 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की 40 सीटों में से भाजपा और जदयू ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जदयू ने 16 और भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। लोजपा ने भी सभी छः सीटों पर जीत दर्ज की थी। सूत्रों के अनुसार भाजपा की तरफ से 5 सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है वहीं, लोजपा की तरफ से एक सांसद मंत्रिमंडल में होगा। 

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और कनिमोझी ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

इन्हें मिल सकती है मंत्री मंडल में जगह 

जानकारी के मुताबिक भाजपा की तरफ से रविशंकर प्रसाद, आरके सिंह, गिरिराज सिंह, राधामोहन सिंह, नित्यानंद राय या रामकृपाल यादव को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। संभावना है कि लोजपा से रामविलास पासवान को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के भी मोदी मंत्रिमंडल में जाने की चर्चा चल रही है। हालांकि सुशील मोदी ने इस बात से इनकार किया है।

बीमारी में पूरी तरह से टूट चुके है जेटली, मोदी को खत लिख कहा- ना बनाएं मंत्री

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

यहां पाया गया दो मुंहा सांप जो बेचा जा रहा था करोड़ों में..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -