हार के बाद अब मंथन का दौर, सरसंघ चालक भागवत से मिले शाह
हार के बाद अब मंथन का दौर, सरसंघ चालक भागवत से मिले शाह
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी को बिहार चुनाव में मिली हार के बाद अब मंथन का दौर प्रारंभ हो गया है। भाजपा अपने संकटमोचक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक करने में लगी है। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा संघ प्रमुख मोहन भागवत से भेंट की गई। इस दौरान मोहन भागवत से उनकी चर्चा दो घंटे तक चली। अमित को इस दौरान संघ से कई सुझाव मिले। 

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में ही संघ के झंडेवालान कार्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत से भेंट की। दोनों के बीच बिहार चुनाव को लेकर मंथन हुआ। दोनों ही नेताओं ने हार के कारणों की समीक्षा की। इसके बाद अमित कुछ मत लेकर विदा हुए। माना जा रहा  है कि संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने कहा कि सिविल सोसायटी को कुछ तय करना होगा। उसके आधार पर कार्य किया जा सकता है। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा और एनडीए की हार को लेर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और चंदन मित्रा ने पार्टी को खरी - खरी सुनाई है। हार के लिए नरेंद्र मोदी और शाह को ही जवाबदार बताया गया है। मोहन भागवन ने कहा कि आरक्षण के मसले पर भी सिविल सोसायटी को विचार करना होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -