अमित शाह ने की हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर से भेंट
अमित शाह ने की हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर से भेंट
Share:

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दिल्ली में एक दूसरे से चर्चा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में पार्टी के कार्यों और सरकार की रूपरेखा को लेकर, चर्चा की। इसी दौरान, मंत्रिमंडल के कार्यों की जानकारी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दी गई।

हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया कि, राज्य लोकसेवा आयोग व कर्मचारी चयन आयोग व कर्मचारी चयन आयोग ही भर्तियां करवाएगा। मगर, इस दायरे से जो भर्तियां बाहर हैं उन पर रोक लगाई जाएगी। मंत्रिमंडल ने इस तरह के स्थानांतरण के आदेश, कार्यान्वित नहीं हुए उन पर यथास्थिति रखने का निर्णय लिया गया है। पार्टी के कार्यों को लेकर, अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जो चर्चा की, उसके अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के स्वर्णिम, हिमाचल दृष्टि पत्र वर्ष 2017 को सरकार के नीति, दस्तावेज के तौर पर अपनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में, राज्यमंत्रिमंडल ने शपथ ली जिसके बाद, राज्य सचिवालय ने पहली बैठक ली। इस दौरान, पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर  से नियुक्त किए, जाने वाले अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को उनके पद से हटा दिया गया था। दूसरी ओर, गुजरात राज्य में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल अपने मंत्रालय के छिने जाने से आक्रोशित थे। इस बात की राजनीतिक, क्षेत्र में चर्चा की जा रही है। ऐसे में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता, हार्दिक पटेल ने उन्हें, कांग्रेस में शामिल होने का आॅफर दिया। हालांकि, अभी इस मामले में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

खड़से ने कहा- 'मैं एक खूबसूरत लड़की की तरह हूं'

राजनीति के लिए अहम है वर्ष 2018

मंत्रालय छीने जाने से नाराज नितिन पटेल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -