जोशी और आडवाणी से मिलकर, गीले-शिकवे दूर करेंगे अमित शाह
जोशी और आडवाणी से मिलकर, गीले-शिकवे दूर करेंगे अमित शाह
Share:

नई दिल्ली : भाजपा के पितामह लाल कृष्ण आडवाणी ने अपनी नाराजगी जाहिर की, नाराजगी के एक दिन बाद मार्ग दर्शक मंडल के दूसरे सदस्य डॉ मुरली मनोहर जोशी उनसे मिलने पहुंच गए। वही देर से ही सही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इसका एहसास हुआ है। उच्चपदस्थ सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह यह गिला-शिकवा दूर करना चाहते हैं।

त्रिपुरा में बोले पीएम मोदी, मध्यम वर्ग से बदला लेने की कोशिश में कांग्रेस, सतर्क रहें

दोनों नेताओं से मिलेंगे शाह 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को भाजपा अध्यक्ष पहले डॉ मुरली मनोहर जोशी के पास जाएंगे। उनके पास शाह का सुबह 9 बजे जाने का कार्यक्रम है। इसके ठीक बाद अमित शाह लाल कृष्ण आडवाणी के पास जाएंगे। शाह के साथ भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल के होने की सूचना है। इससे पहले रामलाल ही दोनों नेताओं के पास पार्टी द्वारा उम्मीदवार न बनाए जाने की जानकारी देने गए थे।

लोकसभा चुनाव: राज की उर्मिला को नसीहत, चुनाव के बाद गायब मत हो जाना

शाह ने मांगा था समय 

जानकारी के अनुसार बताया जाता है की भाजपा अध्यक्ष ने लालकृष्ण आडवाणी से मिलने का समय मांगा था। अमित शाह गांधीनगर से पहले आडवाणी का आशीर्वाद लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें आडवाणी ने इसका अवसर नहीं दिया। भाजपा ने यह कमी गांधीनगर में नामांकन के दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह से शाह को आडवाणी का उत्तराधिकारी की घोषणा कराकर पूरी की। लेकिन इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी का ब्लॉग लिखना भाजपा को कुछ ज्यादा अखर रहा है। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए दो नाम किए घोषित, केंद्रीय मंत्री को बनाया उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर बरसीं मायावती, कहा - इनका काम केवल भाजपा की ब्रांडिंग

लोकसभा चुनाव: टिकट कटने पर भावुक हुई संतोष चौधरी, कहा - कांग्रेस दौलत की भूखी..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -