असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है: अमित शाह
असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है: अमित शाह
Share:

गुवाहाटी: केंद्रीय गृहमंत्री ( Union Home Minister) अमित शाह ने आज गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान गृहमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। जी हाँ और उन्होंने कहा कि वे गृहमंत्री नहीं भाजपा के एक कार्यकर्ता के तौर पर असम आए हैं। इसी के साथ अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया और कहा, 'असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बना दिया था।'

उन्होंने कहा, 'असम में हमारी सरकार बनेगी इस बारे में कभी सोचा भी नहीं था। लेकिन आज भाजपा के शासन में चारों ओर राज्य का विकास किया जा रहा है।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'काफी कम समय (2014-2022) में आज पूरा नार्थ-ईस्ट और हमारा असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए ये सौभाग्य की बात है कि नार्थ ईस्ट का और यहां भाजपा का विकास दोनों एक साथ हो रहा है।'

वहीं उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी पार्टियों के लिए कार्यालय ईंट-पत्थर से बना हुआ मकान हो सकता है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए ये एक मंदिर होता है। यहां कार्य का रेखांकन होता है, यहीं पर भाजपा पूरे नार्थ ईस्ट की और असम के विकास की योजनाएं बनती हैं।' आपको बता दें कि इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा भी मौजूद रहे। वहीं इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने असम के स्टेट गेस्ट हाउस में पौधारोपण ( Plantation ) भी किया।

RSS ने ब्रिटिश राज का समर्थन किया, सावरकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे: राहुल गांधी

कांग्रेस के बाद BJP नेता की अश्लील हरकत, नाच रही लड़कियों पर बरसाए नोट और फिर...

Video: एक घंटे देरी से पहुंचा ऑर्डर, Zomato डिलीवरी बॉय को देख कस्टमर ने उतारी आरती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -