भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की महिला मोर्चा और अन्य इकाईयों द्वारा आयोजित की गई बैठक में प्रमुखतौर पर पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा उनका सम्मान किया गया। इसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सुकन्या योजना का शुभारंभ किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सुबह भोपाल पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की। काफी देर तक मुख्यमंत्री आवास पर बिताने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने लगभग 2 घंटे मुख्यमंत्री आवास पर बिताए। भाजपा के प्रादेशिक कार्यालय में उन्होंने बैठक ली।
जहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हालचाल जाने और आवश्यक निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्यापकतौर पर अपना सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अप्रैल अंत और मई के प्रारंभिक दौर में बने सदस्यों को पार्टी से और सदस्यों को जोड़ने और बनाए गए हर सदस्य तक पहुंचने के निर्देश दिए गए। इसके ही साथ मिस्ड काॅल और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया।