असम की मुख्य समस्या की कारण कांग्रेस थी: अमित शाह
असम की मुख्य समस्या की कारण कांग्रेस थी: अमित शाह
Share:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने असम के गुवाहाटी में नवनिर्मित असम (Assam) भारतीय जनता पार्टी राज्य मुख्यालय का उद्घाटन किया। वहीं इस मौके पर अमित शाह ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा है। जी दरसल इस दौरान उन्होंने कहा, "आज असम में मैं गृहमंत्री के नाते नहीं आया हूं, मैं आज यहां बीजेपी (BJP) के एक कार्यकर्ता के नाते आया हूं।"

इसी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाया कि, 'असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बनाया था। लोग हमेशा चिंतित रहते थे कि अगर असम को समावेशी विकास नहीं मिला तो यह उत्तर पूर्व के लिए एक बड़ी समस्या होगी।' इसके अलावा अमित शाह ने इस अवसर पर सीधे मुख्य विपक्षी पार्टी को निशाने पर रखा।

CM नीतीश पर भड़के चिराग पासवान, BJP का किया समर्थन

जी दरअसल उन्होंने कहा कि, 'असम की मुख्य समस्या की कारण कांग्रेस थी, जो हमेशा असम की पवित्र और शांतिपूर्ण भूमि को विभाजनकारी बनाने की इच्छुक थी। मेरे विद्यार्थी परिषद के दिनों में असम में अपने दम पर हमने कभी नहीं सोचा था कि हम सरकार बनाएंगे, लेकिन आज प्रदेश में लगातार बीजेपी का शासन चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करता रहा है। मुझे आज बहुत हर्ष है कि 2014 से लेकर 2022 के अल्प काल में आज पूरा नॉर्थ ईस्ट और हमारा असम विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।'

इसी के साथ बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए ये सौभाग्य का विषय है कि नॉर्थ ईस्ट का विकास और नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी का विकास दोनों एक साथ चले हैं। दूसरी पार्टियों के लिए कार्यालय ईंट-पत्थर से बना हुआ मकान हो सकता है, लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए ये एक मंदिर होता है। बीजेपी के कार्यकर्ता के लिए कार्यालय कोई भवन नहीं होता है, कार्यालय भावनाओं का एक पुलिंदा होता है। यहां कार्य का रेखांकन होता है, यहीं पर बीजेपी पूरे नॉर्थ ईस्ट की और असम के विकास की योजनाएं बनती हैं।'

आप सभी को बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा असम में सप्ताह के अंत में होने वाले कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए शुक्रवार (7 अक्टूबर) की शाम गुवाहाटी पहुंचे हैं।

RSS ने ब्रिटिश राज का समर्थन किया, सावरकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे: राहुल गांधी

'झूठे आरोप लगाते हो, फिर निर्लज्ज होकर माफ़ी मांगते हो।।', सीएम केजरीवाल को LG का पत्र

यूपी में चलती कार में BTech की छात्रा का बलात्कार, पीड़िता को नहर किनारे फेंककर आरोपी फरार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -